FOOD; शक्कर वितरण में अनियमितता,166 राशन दुकान निलंबित,153 निरस्त एवं 22 दुकान संचालकों पर FIR

0 बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की पाई गई थी कमी
रायपुर, उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रूपए मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है, जबकि खाद्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी। बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रूपये है। इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    SUGAR; चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता

    0 चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम नईदिल्ली- रायपुर, बारिश में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेना महंगा…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती