FOOD;बसना-सरायपाली के होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग, 57 सिलेंडर जप्त

0 खाद्य विभाग की कार्रवाई,, 9 होटल संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के होटल एवं ढाबों में जांच के दौरान कुल 57 गैस सिलेंडर जप्त किया गया।
जांच दल द्वारा सरायपाली में जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 08 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसी प्रकार मंजीत ढाबा में 05 नग खाली, 04 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 12 नग गैस सिलेंडर, अमृत होटल में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 02 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर, शिवानी स्वीट्स में 05 नग खाली, 01 नग आंशिक भरा एवं 01 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर एवं बसना में जांच के दौरान बिकानेरी स्वीट्स में 02 नग सील पैक एवं 03 नग खाली कुल 05 नग गैस सिलेंडर, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट में 01 नग सील पैक एवं 03 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर, साहू होटल परसकेल में 03 नग खाली एवं 02 नग आंशिक भरा कुल 05 नग गैस सिलेण्डर, यादव होटल गढफुझर में 04 नग खाली एवं 01 नग भरा कुल 05 नग गैस सिलेंडर एवं लक्ष्मी गौरी भठोरी में 01 नग सील पैक, 02 नग खाली एवं 01 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर को जप्त किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन किया गया है। जब्त गैस सिलेंडरों का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल एवं ढाबों की नियमित जांच जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली श्री हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना श्री हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा श्री दिव्यांशु देवागंन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा श्री विवेक कुमार शामिल थे।

  • Related Posts

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    SUGAR; चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता

    0 चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम नईदिल्ली- रायपुर, बारिश में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेना महंगा…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती