NEW YEAR; जय जगन्नाथ….नए साल पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने लंबी कतार, राजधानी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रायपुर, नए साल 2026 का आगाज राजधानी रायपुर में भक्ति और उत्साह के साथ हुआ है। साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए राजधानी के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. आलम यह है कि मंदिरों के मुख्य द्वार से लेकर सड़कों तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है. जगन्नाथ मंदिर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है.

सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लाइन
गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालु सुबह के 6 बजे से ही कतारों में लग गए थे. मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. महिलाएं और पुरुष अनुशासित होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. भक्तों का मानना है कि साल की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के दर्शन से करने से पूरा साल मंगलमय और सुखद बीतता है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीसीटीवी कैमरों से पूरी भीड़ पर नजर रखी जा रही है. मंदिर के आसपास वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है, ताकि पैदल चलने वाले भक्तों को परेशानी न हो. मंदिर के ट्रस्टी विधायक पुरंदर मिश्रा स्वयं व्यवस्था की निगरानी कर रहे है।

पूरे शहर में उत्सव का माहौल
जगन्नाथ मंदिर के अलावा शहर के अन्य धार्मिक स्थलों जैसे राम मंदिरव्हीआईपी रोड , महामाया मंदिर पुरानी बस्ती, इस्कॉन मंदिर और मंडी रोड स्थितराम जानकी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. दर्शन के बाद लोग पार्क और पिकनिक स्पॉट का रुख कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर