WELCOME; बीएसएफ में चयनित जवान अशोक साव का स्वागत, बाजे-गाजे के साथ निकली रैली

महासमुंद, जिले के सरायपाली अनुभाग के ग्रामीण इलाके में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयनित होकर सख्त प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात जवान अशोक साव के प्रथम आगमन पर क्षेत्र में हर्ष, गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर फुलझर डिफेंस एकेडमी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एकेडमी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के उपरांत जवान अशोक साव के सम्मान में एक बाइक रैली निकाली गई, जो पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ उनके पैतृक ग्राम रेहटीखोल तक पहुँची। यह रैली केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि क्षेत्र की युवा शक्ति के संकल्प, देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बन गई।
रैली एवं सम्मान समारोह के दौरान डीजे, गाजे-बाजे, साल श्रीफल , पुष्पवर्षा एवं देशभक्ति गीतों ने संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। चारों ओर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। ग्रामवासियों ने जवान अशोक साव का पारंपरिक तिलक कर, पुष्पमालाएँ पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। समारोह के अंत में ग्रामवासियों एवं अतिथियों ने जवान अशोक साव के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सफल राष्ट्रसेवा की मंगलकामनाएँ करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान फुलझर डिफेंस एकेडमी के संचालक  धर्मेन्द्र चौधरी (भूतपूर्व सैनिक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में  विद्याभूषण सतपथी, शेषाचार्य महाराज, सीता सतपथी एवं भूतपूर्व सैनिक संघ से राजेश प्रधान, ओमप्रकाश साहू, आर्मी एडवेंचर ट्रेनर पुरुषोत्तम डडसेना, मनोज सोनी, विजय प्रधान की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर