POLITICS; बिजली दरों में वृद्धि तत्काल वापस लें अन्यथा फिर आंदोलन होगा

0 आप नेता विजय झा ने कहा- विद्युत मंडल छत्तीसगढ़ की जनता को गन्ना जैसे चूस रही
       
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, छत्तीसगढ़ की जनता को गन्ना जैसे चूस रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में सरप्लस बिजली होने के बाद भी 18 महीने में तीसरी बार घरेलू बिजली प्रति यूनिट 20 पैसे पिछली तिथि 1 जुलाई से लागू करने का निर्देश दिया गया है। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बाद भी प्रतिवर्ष बिजली दरों में वृद्धि कर कहीं न कहीं महतारी बंदन के ₹1000 के वसूली की योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने काहा कि बेशर्मी तब समझ में आती है जब विद्युत मंडल के जिम्मेदार अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं कि गत वर्ष की तुलना में केवल 1.89% की ही वृद्धि की गई है। इसके पूर्व सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से चुनाव के बाद राशि वसूली गई। विद्युत मंडल का निजीकरण कुछ लोगों के लिए व्यवसायीकरण बन गया है।

श्री झा ने कहा है कि विद्युत मंडल दूध देने वाली गाय है। एमडी राजीव रंजन जोगी सरकार में करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार कर बिहार जाकर चुनाव लड़े तथा विधायक भी बने थे। पूरे प्रदेश में विद्युत मंडल कार्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा विगत दिनों प्रदर्शन किया गया था।आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश संगठन मंत्री जसबीर सिंह, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रियंका शुक्ला,देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, एम एम हैदरी, संतोष कुशवाहा, आर एस ठाकुर, शिव शर्मा, इमरान खान, आदि ने तत्काल बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है। अन्यथा पुनः पूरे प्रदेश में महंगी बिजली के विरोध में पुनः जंगी प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी है। 

  • Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…