AASTHA TRAIN; इस दिन चलेगी छत्तीसगढ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन,सुविधा भी होगी खास,1200 रुपये होगा किराया

रायपुर, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन में सुविधाएं भी खास होंगी। उन्हें सफर के दौरान भोजन के साथ चाय भी परोसी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। यदि कोई यात्री अस्वस्थ हो तो ट्रेन में ही इलाज की सुविधा मिल जाएगी।

आस्था स्पेशल ट्रेनों को राज्य सरकार चला रही है। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। अब यह भी ऐलान कर दिया गया है कि छत्तीसगढ़ के किस शहर से अयोध्याधाम के लिए किस तिथि में आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके लिए यात्री कैसे करनी है, यह तय कर दी गई है। यात्रा करने के लिए सबसे पहले लोगों को पंजीयन कराना होगा। इसके बाद बोगी के अनुसार यात्रियों की बुकिंग होगी। टिकट बनाने का जिम्मा आइआरसीटीसी को दिया गया है।

यात्रा की बुकिंग जाने और वापसी के एक साथ होगी, ताकि इसमें सफर करने वाले लोगों को किसी तरह परेशानी न हो। अयोध्या पहुंचने के बाद वहां स्थानीय लोग मिलेंगे, जो यात्रियों का स्वागत करेंगे। स्वागत के बाद उन्हें उस स्थान पर पहुंचाएंगे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। बस से दर्शन कराएंगे और वापस, अयोध्या रेलवे स्टेशन में छोड़ेंगे। इसके बाद वह वापसी करेंगे।

1200 रुपये होगा किराया

आस्था स्पेशल ट्रेन में बुकिंग कराकर अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए 1200 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। इस किराए में भोजन, चाय समेत अन्य सुविधाएं शामिल रहेंगी।

जिला व मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी

आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने के लिए भाजपा के जिला व मंडल अध्यक्ष के पास पंजीयन कराने के लिए आवेदन देना होगा। पंजीयन के दौरान संबंधित यात्री का नाम, मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की छायाप्रति देनी होगी। इसके अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य का मोबाइल नंबर व उनका आधार कार्ड देना अनिवार्य है। इस सामान के लिए एक स्टीकर भी दिया जाएगा। पंजीयन कराने के लिए 10 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है।

इन तिथियों में चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

– गोंदिया से 31 जनवरी व 25 फरवरी को

– दुर्ग से चार फरवरी को

– दुर्ग से सात व 28 फरवरी को

– रायपुर से 14 फरवरी को

– बिलासपुर से 18 फरवरी को

– अनूपपुर से 21 फरवरी को

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर