ACB; जिला पंचायत सीईओ, क्लर्क और चपरासी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरपंच से की थी दो लाख रुपये की डिमांड

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), क्लर्क और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने पंचायत के विकास के लिए जारी फंड को निकालने के एवज में पैसे की मांग की थी।

मामले की जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने सक्ती जिले में कार्रवाई कर जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, क्लर्क अविनाश ठाकुर और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लच्छन भानु को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीईओ निखिल कश्यप ने रिश्वत के एक लाख रुपये को लिपिक अविनाश ठाकुर को लेने के लिए कहा तथा ठाकुर ने उसे लच्छन को लेने के लिए कहा। जैसे ही लच्छन ने पैसा लिया तब एसीबी के दल ने तीनों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

सरपंच से की थी रिश्वत की मांग

अरुण भारद्वाज ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी माता जिले के लिमतरा गांव की सरपंच हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत के लिए निर्मला घाट और नाली निर्माण आदि के कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जिसमें से आठ लाख रुपये का चेक जनपद पंचायत सक्ती से जारी हो चुका है। शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी कराने के लिए उसकी माता ने उसे जनपद पंचायत सक्ती जाकर आगे की कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया था।

दो लाख रुपये की डिमांड की

अधिकारियों ने बताया कि जब अरुण ने शेष बचे 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के लिए सीईओ निखिल कश्यप और उनके लिपिक अविनाश ठाकुर से निवेदन किया तब उन्होंने चेक जारी करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की। अफसर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के बाद उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी अविनाश ठाकुर अपने कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लच्छन के माध्यम से पूर्व में ही एक लाख रुपये ले चुका था। शेष एक लाख रुपये की राशि देने के लिए आज प्रार्थी को जनपद कार्यालय सक्ती भेजा गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

    वाशिंगटन,  कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.…

    POLICE; थाना प्रभारी और जांच अधिकारी लाइन अटैच, दो मासूम बच्चियों से रेप केस में SSP का बड़ा एक्शन

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 2 बच्चियों से रेप केस में एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..