ACCIDENT; गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली तालाब में पलटी, 22 की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बदायूं हाईवे पर दरियागंज के पास गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस हादसे में कुछ बच्चों की भी मौत हो गई है।

ट्रैक्टर पर सवार कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में जारी है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह 24 से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे।

ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी सवार थे। सुबह 11 बजे के आसपास हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। CO पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में…

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..