ACCIDENT; ग्‍वालियर में बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंदा, 14 की मौत, 39 से ज्‍यादा घायल, 7 की हालत गंभीर

भोपाल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रविवार देर रात अनाज से भरे एक बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 39 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इस घटना से मौके पर हर तरफ चीख-पुकार मच गई. बदहवासी में लोग अपनों की तलाश में इधर से उधर भागने लगे. आनन-फानन में घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के मौके पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे पहाड़ी से नीचे उतर रहा अनाज से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन ढलान से सीधे मंदिर के बाहर लगी दुकानों तथा वहां मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर के गेट में जा घुसा. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी. पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई.

39 अन्‍य घायल, 7 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि शीतला माता मंदिर में हुए हादसे में 39 अन्‍य लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

गूगल मैप के सहारे आगे-पीछे चल रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है. दो ट्रक थे, जिन्हें रास्ता नहीं पता था और वे गूगल मैप के सहारे आगे-पीछे चल रहे थे. एक ट्रक घाटी पर ही रुक गया था जबकि आगे वाला ट्रक अनियंत्रित हो गया और चार स्टॉपर तोड़ते हुए मंदिर परिसर में जा घुसा. शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. अचानक अनाज से भरा एक ट्रक पहाड़ी से अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया था. जिसके बाद ट्रक ढलान से सीधे मंदिर के बाहर लगी दुकानों और वहां खड़े श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया. मौके पर अफरातफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और SSP धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू का काम शुरू कराया.

ग्‍वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह एक दुखद घटना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर ढलान काफी तेज है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. रात करीब 1:30 बजे धान से लदे एक ट्रक को वहां रोका गया था. ट्रक पुलिस के बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया. इसके बाद चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ढलान से नीचे उतरते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया. उन्‍होंने बताया कि सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे कुचल गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ. मौके पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है. पांच से छह मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं. बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा