ACCIDENT; बेकाबू बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत,तीस से ज्यादा घायल

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में मनेद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बस मालिक और चालक भी शामिल हैं। दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

सेमरमथानी मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

तीस से अधिक यात्री घायल

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डा. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल 30 लोगों का उपचार जारी है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच