ACCIDENT; सड़क हादसे में राव दंपती की मौत, गन्‍ना और पूजन सामाग्री लेकर वापस घर लौटते समय ट्रक ने रौंदा

महासमुंद , स्थानीय नेहरू चौक में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रक ने दोपहिया सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में राव दंपती की मौत हो गई। गुरुवार को तुलसी पूजा के लिए पूजन सामग्री लेने राव दंपती दोपहिया से बाजार निकले थे। बाजार से पूजन सामाग्री और गन्ना खरीदकर लौट ही रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया।

सिर पर ट्रक का पहिया चलने से उमा राव (58 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोपहिया वाहन चला रहे एम हरिकृष्ण राव (68 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर का मेकाहारा भेजा गया। यहां से एम्स ले जाया गया। जहां शाम साढ़े चार बजे एम हरिकृष्ण राव की मौत हो गई।

बता दें कि राव दंपती का घर स्टेशन पारा नई मंडी रोड पर स्थित है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, जिसे दो सौ मीटर दूर रोक लिया गया। ट्रक चालक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

अकेले रहते थे दंपती, बेटी इंदौर, बेटा नैनीताल में

जानकारी के अनुसार राव दंपती लंबे समय से ही महासमुंद शहर में निवासरत हैं। ये मूलतः आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि करीबी स्वजन बिलासपुर में रहते है। मृतक हरिकृष्ण केएन आयल इंड्रस्टी में सुपरवाइजर थे। इंडस्ट्री बन्द होने के बाद परिवार पुस्तैनी संपत्ति बेचकर यहां जीवन-यापन करते थे। वहीं उनकी बेटी ऋतु की इंदौर में शादी हुई थी। उनके पुत्र सूरज भी होटल मैनेजमेंट पढ़ने नैनीताल चला गया था। इसके बाद से पति-पत्नी अकेले रह रहे थे। कुछ माह पहले वे संपत्ति बेचकर इंदौर बसने की तैयारी में थे। इस बीच सड़क हादसे में दोनो की मौत हो गई। इस हादसे से मोहल्ले में शोक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    CRIME; वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमणकारियों ने 6 कर्मियों को 6 घंटे बंधक बनाकर पीटा

    महासमुंद, छत्तीसगध के महासमुंद जिले में वन विभाग के अमले पर जानलेवा हमले की बड़ी घटना सामने आई है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में जंगल की सुरक्षा करने गए 6 वन…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा