ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर राम अयोध्या निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मजदूरों की अति गंभीर हालत को देखते हुए 4 मजदूरों को रायपुर रिफर किया गया है वहीं 10 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मेला देखने आए मजदूरों को पिकअप वाहन में लाद कर ले जाया जा रहा था इसी दौरान पिकअप वाहन पलट गई। नारायणपुर ओरछा मार्ग मे लगातार दुसरे दिन बड़ा हादसा हुआ, जर्जर और खस्ता हाल सड़क के चलते रोजाना सड़क दुर्घटना हो रही है। माइंस की भारी भरकम गाड़ियों के चलने से सड़क काफी जर्जर और खराब हो चुकी है। खराब सड़क के कारण यात्री बसों का परिचालन कम होने से लोग पिकअप वाहन जैसे असुरक्षित गाडी पर बैठने को मजबूर हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* नारायणपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’