ACCIDENT; ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 15 बच्चों समेत शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूल वैन के पलटने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में स्कूल की शिक्षिका और प्रिंसिपल भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुथूर में यह घटना सुबह के समय हुई। स्कूल वैन मुड़पार गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से वैन की टक्कर हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथूर के छात्र-छात्राएं और एक महिला शिक्षिका सवार थीं।

हादसे में कई बच्चों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। करीब 10 बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जबकि कुल 15 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। शिक्षिका को भी चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

प्रिंसिपल चला रहे थे वैन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैन का नियमित ड्राइवर उस दिन मौजूद नहीं था। ऐसे में स्कूल के प्रिंसिपल खुद ही वाहन चला रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र