ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 4 यात्रियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    रायपुर, रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में…

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    You Missed

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु,  ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    GOVERNOR;तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG

    GOVERNOR;तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी