ACCIDENT; बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में 12 मजदूरों के मारे जाने की खबर

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 12 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।वहीं घटना के बाद रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां बारूद फैक्ट्री में ब्‍लास्‍ट हो गया। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे। बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। कुछ ही देर में घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; सार्वजनिक हित के बिना नहीं दी जा सकती किसी की व्यक्तिगत जानकारी,सूचना के अधिकार पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

    बिलासपुर, सूचना का अधिकार अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने कहा, कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी जैसे…

    BAR COUNCIL; ‘बार काउंसिल पुरुषों का क्लब बनकर रह गई है…,’ महिला वकीलों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अवलोकन किया कि बार काउंसिल धीरे-धीरे ‘पुरुषों के क्लब’ में बदल गई हैं और कहा कि उनके कार्यों पर एकाधिकार को समाप्त किया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र