ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। दोनों की तलाश के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद उनके शव बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला माडमसिल्ली के आश्रित ग्राम गेदरापारा का है। कांकेर निवासी लोकेश मंडावी और गेदरापारा निवासी देवकरण रिश्ते में मामा-भांजे थे। बताया जा रहा है कि लोकेश मंडावी गेदरापारा में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। इसी दौरान दोनों गांव के पास स्थित स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए चले गए।

बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान अचानक देवकरण का पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भांजे को डूबता देख लोकेश मंडावी ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी।हालांकि, पानी का बहाव तेज होने के कारण लोकेश भी खुद को संभाल नहीं सका। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी, जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

टना की सूचना मिलते ही गंगरेल के ब्लू एडवेंचर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्टॉप डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी देर तक दोनों की तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव बरामद कर लिए।दोनों शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

एक ही हादसे में मामा-भांजे की मौत की खबर से गेदरापारा और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस जगह दोनों मछली पकड़ने गए थे, वहीं कुछ देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    MURDER; टोनही के संदेह में बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस की जांच में हुए बड़े खुलासे

    दुर्ग, छत्तेसगढ के कबीरधाम जिले के झलमला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां टोनही होने के संदेह में एक 21 वर्षीय बेटे…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व