FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पर बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है की जमीन के सौदे में आरोपियों ने केवल 23 लाख रुपये का भुगतान किया और बाकि 1 करोड़ 61 लाख रुपये नहीं दिए.

ग्राम पेण्ड्री निवासी चंदाबाई खरे ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि ग्राम पेण्ड्री स्थित उनकी जमीन खसरा नंबर 548/6, 0.48 एकड़ का सौदा 2 करोड़ 5 लाख में तय हुआ था. आरोपियों ने 23 लाख देकर बाकी 1 करोड़ 61 लाख नहीं दिए और जब उन्होंने बाकि रकम मांगी तो आरोपी विवाद करने लगे. आरोप है कि इस दौरान पुलिस को भी गुमराह करने की साजिश रची गई.

इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

एसपी अंकिता शर्मा और एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के निर्देशन में सीएसपी वैशाली जैन ने जांच की. जांच में धोखाधड़ी प्रमाणित होने पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 391/2026, धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी प्रवीण झलके, प्रभात जैन और लाला यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लाला यादव राजनांदगांव के वर्तमान महापौर भारतीय जनता पार्टी के नेता मधुसूदन यादव के भाई है.

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल कर रहे जांच

मामले की जांच लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल कर रहे हैं. पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों, सौदे की शर्तों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है. इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और अपराध घटित होने के तथ्य सामने आए. इसके बाद सीएसपी की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    MURDER; टोनही के संदेह में बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस की जांच में हुए बड़े खुलासे

    दुर्ग, छत्तेसगढ के कबीरधाम जिले के झलमला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां टोनही होने के संदेह में एक 21 वर्षीय बेटे…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व