ACCIDENT;डिवाइडर से टकराकर बाइकसवार दो युवकों की मौत, सुबह 5 बजे बाइक रेसिंग करते हुए चाय पीने निकले 6 दोस्त

दुर्ग, बाईक रेसिंग (Bike Racing) करते हुए सुबह 5 बजे घर से चाय पीने निकले 6 दोस्तों को क्या पता था कि चाय दुकान पहुंचने से पहले मौत उनका इंतेजार कर रही है. बाइक रेसिंग के दौरान बैंगलोर आईटी कंपनी में कार्यरत एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई. घटना दुर्ग जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सेंट्रल एवेन्यू के पास हुई.

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 के पास तेज रफ्तार बाइक ने डिवाइडर को ठोकर मारी, ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक की मौत हो गई, युवकों की पहचान अविनाश वर्मा पिता संतोष वर्मा (22) और अवियंश (16) निवासी राउरकेला के रूप में हुई है.

भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक श्रीराम हाइट्स कैलाश नगर जामुल निवासी अविनाश वर्मा पिता संतोष वर्मा (26 वर्ष), अवियांश (16वर्ष) निवासी राउरकेला सहित 6 लड़के सिविक सेंटर चाय पीने के लिए गए थे. ये लोग तीन अलग-अलग बाइक में थे. टाउनशिप में पहुंचने के बाद उन लोगों ने तीनों बाइक से सेंट्रल एवेन्यू सड़क में रेसिंग की. ठंड व कोहरा होने से अविनाश समझ नहीं पाया और काफी तेज रफ्तार होने से सेक्टर-8 चौक के पास अविनाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराया. उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…