ACCIDENT;राजधानी में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

रायपुर, राजधानी में हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हुई है। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ है। दोनों की पहचान पावनी निवासी बंटी और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस ने हाइवा चालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर दो बाइक सवार युवक सोमवार सुबह 10 बजे रायपुर से पावनी (बलौदाबाजार) अपने गांव की ओर जा रहे थे। वहीं हाइवा बलौदाबाजार से रायपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान हाइवा ने सामने से दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक बीच सड़क पर गिर गए। वहीं बाइक दूर तक घसीटते हुए सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। इस संबध में थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर तत्काल युवकों को अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया है।

चाय पी रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

बीते शुक्रवार को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल के सामने चाय पी रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक दो दिन पहले की पिता बना था। घटना के बाद मौके से ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ लिया। मौदहापारा थाना पुलिस ने आरोपित ट्रक ड्राइवर लीलाधर प्रधान को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती