ACCIDENT;वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात सडक हादसे में प्रारंभिक तौर पर 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्‍चे भी हैं। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात लगभग 11 बजे बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव पेट्रोल पंप के पास हुआ। पिकअप में सवार 30 से ज्यादा लोग तिरैया गांव से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे। इस दौरान कठिया गांव में सड़क किनारे खड़ी माजदा से पिकअप जा टकराई। इस हादसे में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4 की स्थिति गंभीर है। वहीं अन्य 23 घायलों का उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल और सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. दो घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। एम्स के कार्यपालक निदेशक अशोक जिंदल ने बताया कि 42 वर्षीय उषा साहू और 12 वर्षीय डिंपल साहू का इलाज चल रहा है। महिला और 12 वर्षीय बच्ची अलग-अलग परिवार से हैं। 42 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर है।

हादसे में घायल पिकअप ड्राइवर प्रेमू साहू ने बताया कि रात के 10 बजे छठी कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे। वहीं सामने से एक ट्रक आया, उसके लाइट से ड्राइवर का आंख बंद हो गया और हड़बड़ी में गाड़ी साइड हो गई। उसके बाद समझ नहीं आया क्या हुआ।

मृतकों के नाम

  • भूरी निषाद (50 वर्ष)
  • नीरा साहू (55 वर्ष)
  • गीता साहू (60 वर्ष)
  • अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू
  • मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू
  • खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू
  • रिकेश निषाद (6 वर्ष)
  • ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)
  • रत्ना साहू (50 वर्ष) घायलों के नाम
  1. निशा यादव (उम्र 12 साल) पिता जफला यादव
  2. मालती यादव (38वर्ष) पति विश्राम साहू
  3. डिंपल (13वर्ष) पिता राजेश साहू
  4. कविता (40वर्ष) पति तिजराम साहू,
  5. सुकिया बाई (40वर्ष) पति रमेश देवांगन
  6. दुखिया बाई (45 वर्ष) पति रामनाथ यादव
  7. हेमलता साहू (14वर्ष) पिता डुलेश्वर साहू
  8. रेणुका साहू (14वर्ष) पिता राजेंद्र साहू
  9. उर्मिला बाई (50वर्ष) पति सुशील साहू
  10. उषा साहू (42वर्ष) पति संजय साहू
  11. प्रेमु साहू (36 वर्ष) पिता भीखम साहू
  12. लोकेश साहू (20 वर्ष)
  13. सुनीता साहू (50 वर्ष)
  14. पूर्णिमा साहू (8 वर्ष)
  15. दीपिका साहू (12 वर्ष)
  16. लोकपाल साहू (12 वर्ष)
  17. पुन्नी यादव (60 वर्ष)
  18. अहिल्या बाई (55 वर्ष)
  19. रामेश्वरी साहू (28 वर्ष)
  20. सोनबती (60 वर्ष)
  21. अज्ञात महिला (55 वर्ष),
  22. अज्ञात महिला (50 वर्ष)
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    CRIME;महिला सरपंच समेत चार जनप्रतिनिधियों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत किसना में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। गांव की महिला सरपंच, उपसरपंच…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’