SUICIDE; प्रेम में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या,बॉयफ्रेंड को बताया जिम्मेदार

दुर्ग, जिले के भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने बायफ्रेंड पर इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी बायफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने स्मृति नगर चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बॉयफ्रेंड के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने उसके बॉयफ्रेंड आदी बारले और उसके दोस्तों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। किशोरी का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले आदी बारले से बीते जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन व वॉट्सअप पर बातें भी होती थी।

किशोरी के वाट्सएप चैट व सुसाइड नोट से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी और आदी बारले 16 फरवरी की शाम को आखिरी बार मिले थे। उसी दौरान किशोरी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।सुसाइड नोट और वाट्सएप चैट से ये तो स्पष्ट हो चुका है कि किशोरी के बायफ्रेंड ने उससे दुष्कर्म किया था, लेकिन उसके दोस्तों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट और मृतका के मोबाइल से मिले वाट्सएप चैट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसके बायफ्रेंड ने एक योजना के तहत अपने दोस्तों को उस समय इशारा देकर बुलाया, जिस समय वो उसके साथ निजी पल बिता रहा था।

किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी और उसी समय आदी के दोस्तों ने देख लिया था। चैट में किशोरी ने ये भी लिखा कि उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिससे वे उसे ब्लैकमेल करने वाले थे। उसने अपनी चैट में बार बार इज्जत बर्बाद करने की बात लिखी थी।

सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें

सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब और उसके अलावा आज तक कभी ये चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। ये सब तब से है। दो जून 2024 से सब चला आ रहा है। मैंने कभी जबरदस्ती तो कभी मर्जी से किया। मैंने उसको बातया कि आदी मैं साल के आखिरी में शादी करने वाली हूं। अब मैं कुछ नहीं करूंगी। अंत में मोबाइल के पैटर्न लाक का सिंबाल उल्लेख है।’

  • Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा