CRIME;राजधानी में करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप,प्रमोटर मुकेश अग्रवाल और उसके पिता के खिलाफ FIR

रायपुर, राजधानी रायपुर में करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरन्दर प्रमोटर एंड डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक मुकेश अग्रवाल और उसके पिता सुरेश अग्रवाल के खिलाफ जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

शिकायतकर्ता प्रकाश समेत अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी ग्राम सड्डू स्थित भूमि (खसरा नंबर 214, 215, 216) को संयुक्त विकास के नाम पर फर्जी तरीके से हड़प लिया गया। वर्ष 2017 में मुकेश अग्रवाल और उनके पिता सुरेश अग्रवाल ने शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर खुद को बिल्डर बताते हुए एक संयुक्त परियोजना में भागीदारी का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव के तहत 08 जून 2018 को एक इकरारनामा साइन हुआ और लगभग 2,70,64,220 करोड़ रुपये की राशि अग्रवाल पक्ष को अलग-अलग किश्तों में दी गई।

हालांकि, आरोपियों द्वारा 2021 तक कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ताओं ने सौदा रद्द कर रकम लौटाई। लेकिन इसके बावजूद मुकेश अग्रवाल ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम रायपुर में उक्त भूमि को अपनी परियोजना Palm Bellazio के लिए बंधक के रूप में पेश किया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि न तो कोई वैध विक्रय विलेख हुआ और न ही उन्होंने कोई सहमति दी, फिर भी 25 जुलाई 2022 और 16 सितंबर 2022 को नगर निगम कार्यालय में फर्जी विक्रय विलेख प्रस्तुत कर जमीन का दुरुपयोग किया गया। साथ ही शिकायत में हस्ताक्षर की कूटरचना और धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया गया है।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि मुकेश अग्रवाल आदतन जमीन के धोखाधड़ी का अपराधी है। ग्राम रींवा, तहसील मंदिर हसौद, जिला रायपुर में कई किसानों से उनकी जमीन की धोखाधड़ी की है, जिसमें कुछ लोगों ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या तक कर ली थी। इसके अतिरिक्त अन्य जमीनों के मामलों में भी मुकेश अग्रवाल द्वारा छल, कपट, धोखाधड़ी और कूटरचना के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जहां मुकेश अग्रवाल की जमानत सभी न्यायालयों से खारिज हो चुकी है और आरोपी मुकेश अग्रवाल फरार चल रहा है। फ़िलहाल, मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई