CRIME;फायर गेम में युवती को हुआ इश्क,घर से अगवा कर नाबालिंग से बनाया शारीरिक संबंध

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती के बाद 25 साल की युवती ने नाबालिग लड़के को अगवा कर उसके साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जब नाबालिग की खोजबीन की तो वह जगदलपुर में युवती के कब्जे में मिला. पुलिस ने नाबालिग को मौके से सुरक्षित बरामद किया और युवती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को थाना जांजगीर में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.

क्या है मामला?

पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग की पहचान जगदलपुर निवासी युवती (आरोपी) से एक ऑनलाइन गेम ‘फ्री-फायर’ के माध्यम से हुई थी. दोनों साथ ही में गेम खेलते थे. इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और फिर लंबी बाते शुरू हो गई. युवती नाबालिग युवक को पसंद करने लगी थी. दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर युवती जून में नाबालिग से मिलने जांजगीर-चांपा पहुंची. उसने परिजनों के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। जिससे परिजनों ने युवती को मना करते हुए उसे जाने को बोला। मुलाकात के बाद नाबालिग अपने घर से 50 हजार रुपये लेकर युवती के साथ जगदलपुर चला गया. वहां युवती ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी के इरादे से अपने साथ कब्जे में रखा हुआ था.

युवती ने कबूला जुर्म

सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जगदलपुर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया. पूछताछ में युवती ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाया और शारीरिक संबंध भी बनाए. इसके बाद पुलिस ने युवती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी