AIIMS; हृदय आपातकालीन चिकित्सा का नया केंद्र बना छत्तीसगढ़, एम्स में ACES 2026 का समापन

0 देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए जीवन रक्षक मंत्र, ईसीजी और इमरजेंसी इकोकार्डियोग्राफी पर केंद्रित रहा तीन दिवसीय राष्ट्रीय महाकुंभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय चौथा वार्षिक कार्डियोवैस्कुलर इमरजेंसीज़ सिम्पोज़ियम (ACES 2026) रविवार को हुआ । इस आयोजन ने न केवल चिकित्सा जगत में शैक्षणिक विमर्श को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि AIIMS रायपुर को हृदय आपातकालीन देखभाल (Cardiac Emergency Care) के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया है।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण इंडूसेम (फ्लोरिडा, अमेरिका) के अध्यक्ष डॉ. सागर गलवांकर का कीनोट व्याख्यान रहा। उन्होंने भारतीय परिप्रेक्ष्य में हृदय रोगों से निपटने की चुनौतियों और भविष्य की तकनीकों पर प्रकाश डाला। विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) देवेन्द्र के. त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन का मूल मंत्र “क्या पहचानना है और कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करनी है” पर आधारित था, ताकि प्रशिक्षण का सीधा लाभ मरीजों की जान बचाने में मिल सके।

ACES 2026 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यावहारिक कार्यशालाएं रहीं। इसमें कुछ अहम प्रमुख गतिविधियां शामिल रही:वास्तविक समय में हृदय की स्थिति का आकलन, भारत की एकमात्र ऐसी कार्यशाला जहाँ खेल-खेल में जटिल ईसीजी व्याख्या सिखाई गई, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए विशेष ईसीजी सत्र।

आयोजन सचिव डॉ. नमन अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक डॉक्टरों, रेजिडेंट्स और नर्सिंग प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा चिकित्सा कर्मियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना था, ताकि वे अपने कार्यस्थलों पर अधिक सक्षम और आत्मविश्वास के साथ जीवन-रक्षा कर सकें। 

  • Related Posts

    CRIME; राव अस्पताल के संचालक के खिलाफ FIR,फर्जी कागजात के सहारे अस्पताल, फायर सेफ्टी ऑडिट में खुला फर्जीवाड़े का खेल

    रायपुर, राजधानी राअयपुर से लगे आरंग तहसील मुख्यालय स्थित राव हॉस्पिटल का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए…

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा