ACTION; प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को नोटिस, स्कूल से मिले नदाराद

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसा है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के औचक निरीक्षण के बाद नवाडीह स्कूल के प्रधानपाठक समेत पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षकों पर अनुपस्थित रहने और डेली डायरी का संधारण नहीं करने सहित अन्य लापरवाही के आरोप हैं। DEO ने सभी संबंधित शिक्षकों से दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने नवाडीह स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने सभी पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस

कारण बताओ नोटिस पाने वालों में स्कूल के प्रधानपाठक अजय कुमार सिंह के अलावा अर्चना शुक्ला, आर.के. खूंटे, सिसिलिया मिंज और ईश्वरीय लाल लहरें शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षकों से दो दिवस के भीतर जवाब मांगा है। अब शिक्षकों के जवाब के आधार पर शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई कर सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BIRD; माना बस्ती के तालाब बनेंगे पक्षी विहार, प्रवासी पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित प्राकृतिक आवास

    0 बालिका शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देशरायपुर,, जिले में ग्रामीण विकास कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के…

    PARKING; शापिंग माल में पार्किंग वसूली का नया तरीका फैसिलिटी चार्ज…… कोई जवाबदेही भी नहीं

    अर्जुन तिवारी रायपुर, शॉपिंग मॉल्स में पार्किंग शुल्क वसूलने पर लगी कानूनी रोक से बचने के लिए अब ‘फैसिलिटी मेंटेनेंस चार्ज’ (Facility Maintenance Charges) या ‘फैसिलिटी चार्ज’ के नाम पर…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार