ACTION; मिनी जू नंदनवन के अधीक्षक एवं रेंजर हटाए गए, दोनों में चल रहा था खींचतान, कुदरिया को प्रभार

रायपुर, वन विभाग के अंतर्गत मिनी जू नंदनवन के अधीक्षक आर पी दुबे एवं रेंजर हिमांचल साहू को हटा दिया गया है। दोनों के मध्य किसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। मिनी जू नंदनवन का प्रभार उप वनमंडलाधिकारी रायपुर आनंद कुदरिया को दिया गया है।

बताया गया है कि मिनी जू नंदनवन में कतिपय भुगतान एवं अन्य कुछ मुद्दों को लेकर खींचतान चल रहा था, इससे संबधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसकी शिकायत एक दूसरे के खिलाफ डीएफओ एवं मुख्य वन संरक्षक से की गई थी। आखिरकार मुख्य वन संरक्षक ने नंदनवन से दोनों को हटा दिया है। रायपुर वन वृत्त के मुख्य वन सांरक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक वन संरक्षक आरपी दुबे प्रभारी नारंगी क्षेत्र क्रमांक दो रायपुर वनमंडल को नंदनवन के अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। नांदनवन के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार उप वन मांडलाधिकारी आनंद कुदरिया को सौंपा गया है।

इसी तरह नंदनवन के रेंजर हिमांचल साहू को कार्य आयोजना मंडल रायपुर में संलग्न किया गया है। उनका प्रभार नवा रायपुर के रेंजर श्री महोबिया को दिया गया है। बताया गया है कि रायपुर वनमंडल के नंदनवन मिनी जू में प्रशासनिक कामकाज में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है।

विभाग ने सहायक वन संरक्षक आरपी दुबे से नंदनवन मिनी जू का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। अब यह जिम्मेदारी उपवनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक नई व्यवस्था लागू रहेगी। वन विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 मई को प्रारंभिक जांच की गई थी। जांच में नंदनवन मिनी जू के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई। इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर कार्रवाई की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    SUSPEND; प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई

    महासमुंद,  सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व