ACTION; राजधानी के पास चल रहा था अवैध बाल आश्रम, बच्चों का किया गया सुरक्षित बचाव

रायपुर, जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए कितनी निगरानी की जा रही है। इसका आंदाजा इसी से लगाया ज सकता है कि राजधानी के पास अवैध बाल आश्रम चल रहा था औरा किसी को भनक तक नहीं लगी। बहरहाल गोपनीय सूचना के आधार पर जिले के ग्राम चंपारण में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा गया था।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई। बचाव किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WATER; गर्मी में निस्तारी पानी की दरकार, तालाब भरने गंगरेल का पानी देने ज्ञापन

    रायपुर, इस भीषण गर्मी में हर गांव में निस्तारी पानी की जरुरत है। फिर भी लगभग 4 हजार की आबादी वाले ग्राम बड़गांव को भी इस साल निस्तारी पानी की…

    RMC; स्मार्ट सिटी टैंकरों के भरोसे,राजधानी के 50 फीसदी वार्डों में जल संकट, महापौर की सफाई –राजधानीवासियों की प्यास बुझाने टैंकरों से भेज रहे पानी

    रायपुर,  गर्मी बढ़ने के साथ ही स्मार्ट सिटी राजधानी रायपुर में के पचास फीसदी वार्डों में जल संकट गहराता जा रहा है। 70 वार्डों में से 35 वार्डों में पानी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……