SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

*मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती

रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक महान व्यक्तित्व का जन्मदिवस है, जिन्होंने करोड़ों वंचित और शोषित लोगों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि जब समाज में घोर असमानता और भेदभाव व्याप्त था, तब एक छोटे से बालक ने संकल्प लिया कि वह शिक्षा प्राप्त कर व्यवस्था को बदलेगा—वह बालक थे डॉ. भीमराव अंबेडकर।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने  संविधान के साथ ही  इस देश के करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी। उनके द्वारा दिए गए संविधान के कारण आज हर व्यक्ति को समानता का अधिकार मिला है, वह सवाल पूछ सकता है, शिक्षा प्राप्त कर सकता है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकता है। अंबेडकर ने अपने संघर्ष, ज्ञान और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत का संविधान रचकर करोड़ों लोगों को उनके मौलिक अधिकार दिलाए। उनके प्रयासों के कारण आज प्रत्येक व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्राप्त है। वास्तव में, डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की वह शक्ति हैं, जिन्होंने एक नए और समानतापूर्ण भारत की नींव रखी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति एवं मखियार समाज के अध्यक्ष मनोज परासर, महासचिव विक्रम त्यागी,  प्रभारी  लक्ष्मी कांत बौद्ध, दीपक खांडेकर, संतोष बिछिया, ठाकुर राम रगड़े, श्याम सोनेकर, जितेन्द्र बेसरे, भारत महानंद, सुशील सांडेकर, नितिन महानंद, उमेश रगड़े, योगेश रगड़े,  सत्या नागेश, केवल भन्नेट, आशीष भन्नेट, अजय भन्नेट, केशव सांडेकर, संरक्षक बीएल खांडेकर, कृष्णा सोनटक्के सहित बड़ी संख्या समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन डोंगरे ने एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष मनोज परासर ने किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की डॉ. संजू साहू ‘पूनम’ का दिल्ली में सम्मान

    रायपुर, साहित्य अकादमी दिल्ली में डॉक्टर निशंक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर गत दिवस गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ…

    AWARD;काव्य महाकुंभ 2026 में सुषमा प्रेम पटेल को मिला “शब्द शिखर सम्मान 2026”

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..