DISMISSED; श्रम पदाधिकारी सुरेश कुर्रे बर्खास्त, रिश्वतखोरी में सजा एवं जुर्माना के बाद कार्यवाही

रायपुर, श्रम निरीक्षक, कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव सुरेश कुर्रे को तत्काल सेवा से पृथक कर दिया गया है। रिश्वतखोरी केमामले में नवम्बर 2025 में उसे तीन साल की सजा एवं 50 हजार रुपये जुर्माना किया गया था।

श्रमायुक्त संगठन के अंतर्गत श्रम निरीक्षक के पद पर पदस्थ सुरेश कुर्रे के द्वारा जशपुर में पदस्थीकरण के दौरान श्री रमेश कुमार यादव की संस्था छत्तीसगढ़, अभिनंदन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, कोतबा द्वारा 320 लोगो का मेशन जनरल एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन कोर्स का प्रतिशक्षण कार्य कराये जाने पर प्रशिक्षण शुल्क के एवज में रिश्वत की मांग करने के संबंध में प्राथी श्री रमेश कुमार यादव के द्वारा दिनांक 26.09.2019 को एंटी करप्शन ब्यूरों कार्यालय बिलासपुर में लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत करने एवं अभियुक्त श्री सुरेश कुर्रे, श्रम निरीक्षक के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध कमांक 25/2019 पंजीबद्ध किया गया था।

उक्त प्रकरण में माननीय विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जशपुर (छ०ग०) द्वारा अपराधिक प्रकरण क्रमांक 25/2019 के संबंध में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 के विशेष प्रकरण क्रमांक 01/2021 में माननीय विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जशपुर (छ०ग०) द्वारा पारित निर्णय दिनांक 26.11.2025 के अंतर्गत दोषसिद्ध कर 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 50,000/- रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया है।

माननीय विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जशपुर (छ०ग०) द्वारा पारित निर्णय दिनांक 26.11.2025 श्रमायुक्त के संज्ञान पर आने पर कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के आदेश क्रमांक-ESTB-1024/1053/2025-ESTB & DISP 1 SECTION( HOD-LAB COMM DEPT) दिनांक 15.01.2026 द्वारा श्री सुरेश कुर्रे, श्रम निरीक्षक, कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव (सेवा समाप्ति के समय पदस्थापना स्थल) को तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर