RAID; कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने भिलाई-दुर्ग में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला एवं सुधाकर रावटे के घर मारा छापा, 10 जिलों में कार्रवाई जारी

दुर्ग, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज यानी 18 सितंबर को 140 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने दुर्ग-भिलाई में छापे मारे। ईडी की टीम ने रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला के घर छापेमार कार्रवाई चल रही। टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े कागजों की छानबीन की। जिसके बाद कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किया हैं। बता दें कि इस मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर भी दबिश दी है। छह सदस्यीय टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है.। ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई।

मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में छापा मार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि कस्टम मिलिंग के एवज में मिलने वाली रकम का भुगतान 20 रुपए प्रति क्विंटल देने पर ही बिल का भुगतान होता था. रकम देने वाले मिलर्स की सूची तैयार करने के बाद उन्हें ही कस्टम मिलिंग की रकम जारी होती थी. मामले में ईडी ने 3500 पेज का चालान पेश किया है, जिसमें 35 पेज की समरी भी शामिल है.

  • Related Posts

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात