CRIME; अफसर ने भी महिला पर हनीट्रैप का लगाया आरोप, एसडीओपी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप की जांच शुरु

रायपुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले में एसडीओपी पदस्थ डीएसपी याकूब मेमन पर बीते दिन एक महिला ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारी ने महिला पर आर्थिक मदद के नाम पर नजदीकियां बढ़ाने और मकान हड़पने की साजिश रचने का पलटवार आरोप लगाया है। डीएसपी ने महिला के खिलाफ 12 सितंबर को ही सरगुजा आईजी को शिकायत दी थी। आवेदन में उन्होंने कहा है कि महिला ने उन्हें हनीट्रैप किया है। फिलहाल टिकरापारा थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि रायपुर में पोस्टिंग के दौरान याकूब मेमन ने उसका दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर धमकाता रहा। महिला का कहना है कि वह टिकरापारा स्थित मेमन के मकान में किराए पर रहती थी। याकूब मेमन के बलरामपुर में पदस्थापना होने के बाद भी वह उनके संपर्क में रही।

डीएसपी याकूब मेमन ने सरगुजा आईजी को दी शिकायत में महिला पर हनीट्रैप का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी और फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं। पति के इलाज के दौरान जान-पहचान हुई थी। उन्होंने दावा किया कि महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उनका अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लिया और इसके आधार पर ब्लैकमेलिंग शुरू की। अब तक डेढ़ लाख रुपये वसूल चुकी है और मकान अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने मना किया तो झूठे केस दर्ज कराने की धमकी दी।

शिकायत से एफआईआर तक

बता दें कि यह मामला बीते सोमवार को सामने आया था। महिला ने सीधे सरगुजा रेंज के आईजी से शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच के बाद अंबिकापुर में जीरो पर मामला दर्ज कर इसे रायपुर स्थानांतरित किया गया। रायपुर के टिकरापारा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र