ACTION; IAS संतोष वर्मा से जुड़े फर्जी ऑर्डर में HC के आदेश के बाद एक्शन, निलंबित जज और टाइपिस्ट को जमानत देने वाले सेशन जज का तबादला

भोपाल, मध्य प्रदेश के विवादित आईएएस संतोष कुमार वर्मा से जुड़े फर्जी कोर्ट ऑर्डर मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है. फर्जी आदेश मामले में निलंबित जज और कोर्ट टाइपिस्ट को जमानत देने वाले इंदौर के सेशन जज का हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से इंदौर से तबादला कर दिया है.

सेशन जज के बने रहने पर जांच प्रभावित हो सकती है

इंदौर के सेशन जज ने निलंबित जज विजेंद्र सिंह रावत और कोर्ट टाइपिस्ट नीतू सिंह चौहान को जमानत दी थी. निलंबित जज विजेंद्र सिंह रावत को जमानत देने वाले सेशन जज का हाई कोर्ट ने इंदौर से तबादले का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट को आशंका है कि मामले में जांच प्रभावित हो सकती है. इसलिए कोर्ट ने दोनों के तबादले का आदेश दिया है.

SIT की कार्रवाई होगी और तेज

बताया जा रहा है कि सेशन जज के ट्रांसफर के बाद अब एसआईटी की कार्रवाई और तेज हो जाएगी. बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब एसआईटी जल्द ही निलंबित जज विजेंद्र सिंह रावत से पूछताछ कर सकती है.

स्पेशल जज के फर्जी हस्ताक्षर से आदेश बनवाने का आरोप

पूरा मामला साल 2020-2021 से जुड़ा है. उस समय एक महिला ने आईएएस पर मारपीट और उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था. आरोप है कि आईएएस संतोष ने स्पेशल जज विजेंद्र सिंह रावत के फर्जी हस्ताक्षर करवाकर आदेश तैयार करवाया था.जिसमें केस में उन्हें बरी दिखाया था.

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर