SUSPEND; बाबू और पंचायत सचिव निलंबित,दो पंचायत सचिव को नोटिस

0 अनियमितता बरतने के मामले में की कार्रवाई

बिलासपुर, पडोसी मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड की ग्राम पंचायत दरवाजा में पदस्थ सचिव होरीलाल साहू को काम में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई है। सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवन में आयुष्मान भारत महाभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने जब औचक निरीक्षण किया, तो पंचायत भवन की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं बेहद खराब पाई गईं। भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

दो पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

मुंगेली जिले के पथरिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लौदा और बरछा में पदस्थ पंचायत सचिवों की लापरवाही के मामले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। कलेक्टर द्वारा पंचायतों के निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों में लापरवाही, पंचायत कार्यालय की अव्यवस्था और पलायन रजिस्टर का सही ढंग से संधारण न होने जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और दोनों पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने और उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। दोनों पंचायत सचिवों को दो दिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

25 लाख रु, का अनियमित भुगतान

गरियाबंद जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग के एक मामले में कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 विजेंद्र कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पेट्रोल-डीजल मद में लगभग 25 लाख रुपये के अनियमित भुगतान के आरोप में की गई है। गौरतलब है कि शिकायत मिलने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई, तो अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि विजेन्द्र कुमार अपने पद के दायित्वों के विरुद्ध जाकर भुगतान स्वीकृत करवाया। कलेक्टर ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय सेवा के प्रति निष्ठा में कमी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव का मुख्यालय सीएचसी छुरा निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी