RTO; वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने उल्टी गिनती शुरू, 15 दिन में नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई

रायपुर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) सितंबर तक नहीं लगाने वालों के वाहनों को जब्त किया जाएगा। 15 दिन के बाद वाहनों की जांच करने के लिए राज्य पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पकड़े जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ ही वाहनों की जब्ती होगी।

पकड़े जाने पर एक अंतिम मौका

अप्रैल 2019 के पहले के वाहनों की सख्ती से जांच होगी। पकड़े जाने पर एक अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी एचएसआरपी नहीं लगाने पर वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में अप्रैल 2019 के पहले के 13 लाख 35 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक करीब 6 लाख वाहनों में एचएसआरपी लगाई जा चुकी है। वहीं करीब 1 लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। इनकी जांच करने के साथ ही नई नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। नंबर प्लेट लगाने में सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने पर हो रही है। इसके लिए आधा दर्जन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

नई नंबर प्लेट नहीं तो पेट्रोल, डीजल नहीं की योजना

अप्रैल 2019 के पहले के वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहनों को चिन्हांकित कर चालानी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। पुराने वाहन के मालिक जो नंबर प्लेट अपडेट नहीं कराएंगे उन्हें अपडेट करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों की मदद ली जाएगी। नई नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों को पेट्रोल, डीजल देने पर सख्ती से रोक लगाने की योजना बनाई गई है। वहीं वाहन मालिकों की सुविधा के लिए चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनियों, विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर लगाए जा रहे हैं।

वैध वसूली रोकने टोल फ्री नंबर जारी

वाहन मालिक एचएसआरपी लगवाने सीजी ट्रांसपोर्ट डॉट जीओवी में सीधे आवेदन कर सकते हैं। जिन वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं वे आरसी, आधार कार्ड स्व-सत्यापित कर मोबाइल नंबर लिखकर एक साथ पीडीएफ फाॅर्मेट में परिवहन विभाग के मोबाइल नंबर 7869745862, 9752765562, 7898779462, 8871422065, 9752787162 या 8982812162 में किसी भी एक नंबर पर वाट्सऐप कर सकते हैं। मोबाइल नंबर परिवहन कार्यालय रायपुर द्वारा अपडेट होते ही वेबसाइट के माध्यम से वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए किसी भी परिवहन सेवा केंद्र और च्वाइस सेंटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवैध वसूली रोकने और वाहन मालिकों की सुविधा के लिए जारी किए गए हैं।

नंबर प्लेट के लिए होगी सख्ती

परिवहन विभाग के सचिव एस प्रकाश का कहना है कि वाहनों में एचएसआरपी लगाने के लिए जल्दी ही सख्ती होगी। इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पकड़े जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ ही एक मौका देने के बाद वाहनों को जब्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- ढाई सालों में 1285 सड़कों, 247 पुलों और 42 भवन निर्माण कार्य के लिए 12,666 करोड़ की स्वीकृति

    0 लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति रायपुर.उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित…

    RTO; परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती के लिए 250 दावेदारों का चयन, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जल्द

    रायपुर, परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार