ACTRESS;पहले भी अपने अफेयर से चर्चा में रह चुकी हैं नताशा,हार्दिक पांड्या के साथ ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

इंदौर, इस समय भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरें मिल रही हैं कि हार्दिक और नताशा तलाक लेने वाले हैं। दोंनो ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि नताशा अपना देश छोड़कर भारत आई थीं। वे अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करना चाहती थीं। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘सत्याग्रह’ और शाहरुख खान की ‘जीरो’ फिल्म में काम किया है।

ऐसे हुई थी नताशा और हार्दिक की मुलाकात

नताशा स्टेनकोविक की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में आई है। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी डीजे वाले बाबू म्यूजिक वीडियो से मिली थी। इसके बाद वे बिग बाॅस और नच बलिये जैसे रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।हालांकि, उनके करियर के कारण उन्हें ज्यादा फेम नहीं मिली, लेकिन लव लाइफ के कारण वे काफी लाइमलाइट में बनी रही हैं। साल 2020 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक नाइट क्लब में हुई थी। नताशा और हार्दिक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे।

सगाई के बाद किया पहले बच्चे का स्वागत

नताशा ने एक बार एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया था कि हार्दिक से उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हार्दिक के लिए भी ये काफी मैजिकल था। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता था। उनके प्यारी चर्चा हर जगह होने लगी।साल 2020 में कपल ने अचानक सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। हार्दिक ने काफी रोमांटिक अंदाज में नताशा को प्रपोज किया था। जुलाई 2020 में दोनों ने अपने पहले बच्चे बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। इसके बाद साल 2023 में हार्दिक और नताशा ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

पहले भी रह चुके हैं अफेयर

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक का नाम पहले भी कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। वे टीवी एक्टर अली गोनी को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों ने नच बलिये में एक साथ बतौर कंटेस्टेंट परफाॅर्म किया था। लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद नताशा का नाम बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ जुड़ा।लेकिन कम्पैटिबिलिटी इश्यू के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं, अब सैम मर्चेंट का नाम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ जुड़ रहा है। उन्हें कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है। नताशा और हार्दिक के अलग होने की खबरों को हवा तब मिली, जब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पांड्या सरनेम हटा लिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर