ADM;अपर कलेक्टर पर करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, जांच समिति गठित

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर करोड़ों रुपए की जमीन सौदे में गड़बड़ी और नियम विरुद्ध नामांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।

आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मदनपुर की पुनर्वास भूमि को प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी नाम पर दर्ज कराया गया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि करीब दो करोड़ रुपये की जमीन को कम कीमत में दर्शाकर स्टांप शुल्क में गड़बड़ी की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच समिति बनाई है। समिति में जिला पंचायत CEO, संबंधित SDM, तहसीलदार और भू-अभिलेख विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा रायपुर-महासमुंद जिले में भी पदस्थ रहे है।

वहीं अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि नियमों के तहत ही पूरी प्रक्रिया की गई है और शिकायत तथ्यहीन है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ANIMAL; सड़कों पर मवेशी छोड़ने पर स्थायी रूप से जब्त करने की होगी कार्रवाई, पशुपालकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

    बिलासपुर, उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं आवारा मवेशियों के नियंत्रण के…

    FLOOD; बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला, अनुभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

    रायपुर, राजधानी रायपुर जिले में बाढ़ और अन्य नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार  जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..