FERTILIZER; यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 4 उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित

0 पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में मिला अंतर, जांच में खुली पोल

बिलासपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की नाराजगी के बाद अब छत्तीसगढ में भी नकली खाद-बीज विक्रेता एवं खाद के जमाखोरों पर कार्यवाही शुरु कर दी गई है। मुंगेली जिले में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सक्रिय हो गया है। आज प्रशासन की टीम जांच करने निकली थी, जहां गड़बड़ी पाने पर चार उर्वरक दुकानों का लाइसेंट निलंबित किया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी दुकान में अनियमितता पाई जाए तो तत्काल दुकान सील कर लाइसेंस निलंबित किया जाए।

लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारधा स्थित नारायण ट्रेडर्स कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार, एसएडीओ और आरएईओ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकान में यूरिया खाद का कोई भी स्टॉक मौजूद नहीं था। POS मशीन में भी भंडारण शून्य दर्शाया गया और भौतिक रूप से भी कोई खाद उपलब्ध नहीं मिला। विक्रेता ने बताया कि थोक विक्रेता से यूरिया की आपूर्ति नहीं हो रही है।

इन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में उपसंचालक कृषि एमआर तिग्गा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय की विभिन्न उर्वरक दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स किसान एजेंसी पंडरिया रोड, मेसर्स संकटमोचन खाद भंडार, और मेसर्स जायसवाल कृषि केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों में न तो स्टॉक और मूल्य सूची प्रदर्शित की गई थी और न ही POS स्टॉक व भौतिक सत्यापन में कोई मेल था। साथ ही स्कंध पंजी व वितरण पंजी भी अद्यतन नहीं थे। इसके चलते तीनों दुकानों का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मेसर्स मां शक्ति माई पूरन ट्रेडर्स पंडरिया रोड मुंगेली का भी लाइसेंस निलंबित किया गया है।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर