ADMISSION; बीएड-डीएलएड की खाली सीटों में होगा प्रवेश, जल्द जारी होगी समय-सारिणी, तीन हजार से ज्यादा सीटें खाली

रायपुर , प्रदेश के बैचलर आफ एजुकेशन(बीएड) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन(डीएलएड) पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी भी बीएड में 2400 और डीएलएड में 850 सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों में प्रवेश के लिए जल्द ही समय-सारिणी जारी की जाएगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू है, आचार संहिता हटते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

एससीईआरटी की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग दो चरण में पूरी की गई। हर चरण में छात्रों को दो-दो राउंड में प्रवेश लेने का समय दिया गया। इसके बावजूद भी बीएड और डीएलएड की सीटें खाली रह गई हैं। राज्य में बीएड की पढ़ाई लगभग 146 कालेज में हो रही है। यहां 14,400 सीटें हैं, जबकि 91 कालेजों में डीएलएड की 6,725 सीटें हैं।

निजी बीएड कालेजों में दूसरे राज्य के छात्रों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वहीं शासकीय और अनुदान प्राप्त कालेजों में दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए एक भी सीट नहीं है। शासकीय कालेजों की बीएड और डीएलएड की सीटें प्रथम चरण की काउंसिलिंग में ही भर गई हैं। निजी कालेजों में ही सीटें खाली हैं।

मतगणना के बाद बढ़ सकती है प्रवेश तिथि

मतगणना यानी तीन दिसंबर के बाद बीएड और डीएलएड की खाली सीटों में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद खाली सीटों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हर वर्ष प्रवेश तिथि बढ़ाई जाती रही है। प्रदेश में संचालित निजी डीएलएड कालेजों में पहली बार आरक्षण नियम के मुताबिक प्रवेश हुए हैं। राज्य के 72 निजी कालेजों में डीएलएड की लगभग पांच हजार सीटें हैं।

91 कालेजों में डीएलएड की पढ़ाई

डीएलएड के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में पहले से प्रवेश आरक्षण के हिसाब से ही होता था। प्रदेश में सरकारी और निजी कालेजों को मिलाकर 91 कालेजों में डीएलएड की पढ़ाई होती है। 58 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से छात्रों को सीटें आवंटित की गई थी। पिछले वर्ष भी डीएलएड की लगभग एक हजार सीटें खाली रह गई थीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……