ADMISSION;बीई ,डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक,एमबीए कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश

0 तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही

रायपुर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.टेक, एम.फार्मा, एम.बी.ए., एम.सी.ए. जैसे विभिन्न कोर्सों में सीधे एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे।

प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पद पर उपलब्ध कराया जाएगा। समस्त प्रवेश नियम भी इसी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, पुनर्वास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि यथाशीघ्र बनवा लें।

दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी करने और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    COACHING; पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को कोचिंग फीस में 50% तक की छूट, छत्तीसगढ़ के 6 शहरो में मिलेगी सुविधा

    रायपुर, पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को अब आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 30 से 50 प्रतिशत…

    CM; मुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन 26 नवंबर को;कुछ माह पहले स्थगित हो गया था

    *मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई