CRICKET; युवा विजेता क्रिकेट टीम और भविष्य

2026 का अंडर 19 क्रिकेट के वनडे इंटरनेशनल कप के विजेता के रूप में भारत ने छठवीं बार अपना नाम दर्ज कराया है। महात्रे  छठवें ऐसे कप्तान बने है जिनके नेतृत्व में भारत विजेता बना है। 1988 के बाद अगले दस साल तक अंडर 19 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं हुई थी। 1998 से  दो साल के अंतराल में ये स्पर्धा आयोजित होती है।

भारत की राष्ट्रीय टीम में अंडर 19 वनडे खेलने वाले  224 खिलाड़ियों में से  64 खिलाड़ियों जिसमें तीन विजेता कप्तान  मोहम्मद कैफ, विराट कोहली और पृथ्वी शाह भी शामिल है देश के लिए खेले। छह विजेता कप्तान में से दो कप्तान उन्मुक्त चंद और यश धुल ऐसे कप्तान है जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला है।  आयुष महात्रे  का भविष्य शीघ्र देखने को मिलेगा।
मोहम्मद कैफ, रितेंदर सोढ़ी,सुरेश रैना,मनीष पांडे,संदीप शर्मा,आवेश खान,सरफराज खान ऐसे खिलाड़ी है जो दो दो बार  अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। आमतौर पर 16 सदस्यों की टीम का चयन होता है। 1988 से लेकर 2024 के इतिहास को देखे तो अंडर 19  विश्व कप स्पर्धा  खेलने वालों में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना ,रोहित शर्मा, रविन्द्र जडेजा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल  कुलदीप यादव ऐसे बड़े नाम है जिनका प्रदर्शन  देखते बनता है।
हाल की भारतीय टेस्ट, वनडे और टी ट्वेंटी टीम में अंडर 19 विश्व कप स्पर्धा में खेलने वाले 11 खिलाड़ी है।
इसके बावजूद  अंडर 19 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सफल खिलाड़ियों का प्रतिशत   सिर्फ 29 प्रतिशत है। आपको 1988 से 2024 तक अंडर 19 वनडे क्रिकेट टीम से राष्ट्रीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम बताते चलते है।
1988  नयन मोंगिया, प्रवीण आमरे, वेंकटपति  राजू, नरेंद्र हिरवानी
1998 मो कैफ, वीरेंद्र सहवाग,लक्ष्मी शुक्ला, हरभजन सिंह, रितेंदर सोढ़ी,
2000 मो कैफ, युवराज सिंह, वेणुगोपाल राव, अजय रात्रा, रितेंदर सोढ़ी
2002 पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, सुरेश रैना, इरफान पठान,
2004 अंबाती रायडू, शिखर धवन, मुरली विजय, सुरेश रैना,आर पी सिंह, वी आर वी सिंह,रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक
2006 रोहित शर्मा,रविन्द्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा,पीयूष चावला,शाबाज नदीम,मनीष पांडे
2008 विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा,अभिनव मुकुंद,मनीष पांडे सौरभ तिवारी,सिद्धार्थ कौल
2010 मयंक अग्रवाल,के एल राहुल, मनदीप सिंह,हर्षल पटेल,जयदेव उदांतकट,
2012 संदीप शर्मा, हनुमा बिहारी,
2014 आवेश खान,दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर,कुलदीप यादव,संजू सैम्सन,
2016 ईशान किशन,ऋषभ पंत,खलील अहमद,आवेश खान, सरफराज खान,, वाशिंगटन सुंदर
2018 पृथ्वी शाह शुभमन गिल, शिवम मानी,अर्शदीप सिंह,
2020 ध्रुव जुरैल,,रवि विश्नोई,यशस्वी जायसवाल,तिलक वर्मा,
2022 और 2024 की अंडर 19 भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम  से प्रतिनिधत्व नहीं किया है।
2026 की  विश्व विजेता टीम से कप्तान आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल जरूर खेल रहे है। वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा अलौकिक है फाइनल में 15 चौके 15 छक्के लगाकर 175 रन की अदभुद पारी यादगार पारी है। 

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Related Posts

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    IPL; वैभव के पास है कई रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर

    हिंदुस्तान के वर्तमान दौर  में सबसे प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में  हिंदुस्तान के अंडर 19 और  आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी  वैभव सूर्यवंशी का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……