T20 WC; भारत ने ड्रामेबाज पाकिस्तान की उतारी इज्जत, पड़ोसियों पर सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर दो चिर-प्रतिद्वंदी टीमें आमने सामने थीं.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान ने आसानी से हथियार डाल दिए. नतीजतन भारतीय टीम लगातार तीसरा मैच जीतकर टी20  वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में पहुंच गई. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले इशान किशन ने अपने बल्ले की धमक दिखाई. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को एक एक कर अपनी फिरकी में फंसाते चले गए. विराट कोहली के समकक्ष बाबर आजम भी अक्षर पटेल की गेंद पर गच्चा खा गए और अपना विकेट तोहफे में देकर चलते बने.  भारत की टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान पर 61 रन की यह सबसे बड़ी जीत है.

भारत की ओर से रखे गए 176 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली लेकिन उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी.  पाकिस्तानी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर एक के बाद एक झटके दिए. कप्तान  सलमान आगा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए वहीं ओपनर साहिबजादा फरहान को पंड्या ने खाता भी नहीं खोलने दिया. बाबर 5 रन बनाकर आउट जबकि सैम अयूब 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत की ओर से हार्दिक, अक्षर, बुमराह और वरुण ने दो दो विकेट लिए.

भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए
इससे पहले इशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 175 रन बनाए. इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत को ठोस आधार दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली. दोनों टीम ने धीमी पिच पर अपने स्पिनरों पर भरोसा किया है. पाकिस्तान की टीम शाहीन शाह अफरीदी के रूप में एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में उतरी है जबकि भारत ने जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एकादश में जगह दी है लेकिन अर्शदीप सिंह को बाहर करके कुलदीप यादव को मौका दिया.

सईम अयूब ने 3 विकेट लिए
पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों कराए जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (10 रन पर एक विकेट) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच करा दिया. इशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने शाहीन की शुरुआती दो गेंद पर छक्का और चौका मारा और फिर सलमान की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.

तिलक ने अफरीदी की गेंद पर जड़ा चौका
तिलक ने भी शाहीन पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर अबरार अहमद का स्वागत छक्के के साथ किया. तिलक और इशान ने सईम पर चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन तक पहुंचाया. इशान ने अबरार पर लगातार तीन चौकों के साथ 27 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अगले ओवर में लेग स्पिनर शादाब खान की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके से 17 रन बटोरे. इशान हालांकि इसके बाद सईम की गेंद को पीछे हटकर खेलने की कोशिश में चूककर बोल्ड हो गए. तिलक ने मोहम्मद नवाज पर छक्के के साथ 12वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया.

उस्मान तारिक को भारतीय बल्लेबाजों ने दिया जवाब
पाकिस्तान को इस मुकाबले में हाथ बीच में रोककर गेंदबाजी करने वाले स्पिनर उस्मान तारिक (24/1) से काफी उम्मीदें थी. हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को अधिक परेशानी नहीं हुई लेकिन उनके खिलाफ अधिक रन भी नहीं बने. सईम ने तिलक को एलबीडब्ल्यू करके भारत को तीसरा झटका दिया. उन्होंने 24 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का मारा. सूर्यकुमार ने अबरार पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया जबकि शिवम दुबे ने इसी ओवर में छक्का जड़ा. तारिक ने सूर्यकुमार को सईम के हाथों कैच कराया. उन्होंने 29 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे. रिंकू सिंह (चार गेंद में नाबाद 11) ने पारी के अंतिम ओवर में शाहीन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया लेकिन दुबे अगली गेंद पर रन आउट हो गए.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती