WAR; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में अब ड्रोन अटैक, ताबड़तोड़ 3 धमाकों से दहला लाहौर, कराची तक दहशत

 इस्लामाबाद, एजेंसी, पाकिस्तान में फिर खलबली मची है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ तीन धमाके हुए हैं. पाक मीडिया का दावा है कि लाहौर में ड्रोन से अटैक हुए हैं. लाहौर एयरपोर्ट के पास धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई है. इसके बाद सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. खुद पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है. धमाकों के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. आसमान में धुएं का गुब्बार देखा गया.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वे धमाकों की जगह और उनकी वजह का पता लगा रहे हैं. लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में वाल्टन एयरपोर्ट के पास वाल्टन रोड पर कई धमाके सुने गए. लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने धुएं के गुबार देखने की खबर दी है.

कहां हुआ ड्रोन अटैक?
वहीं, सूत्रों की मानें तो वाल्टन एयरपोर्ट के बाद ड्रोन से अटैक हुआ है. धमाकों के बाद लाहौर एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि यह एक तरह से ड्रोन अटैक है. यह विस्फोट वहां हुआ है, जहां वाल्टन एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी आर्मी का यूनिट है. सूत्रों की मानें तो कराची एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और अटैक
लाहौर में ये धमाके ऐसे वक्त में देखे गए हैं, जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेसन सिंदूर को अंजाम दिया. फिलहाल, यह बात सामने नहीं आई है कि लाहौर में ये धमाके किसने किए. भारत ने 7 मई की आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इस हमले में पाकिस्तान की 70 से अधिक आंतकी मारे गए.

पूंछ में एलओसी के पास पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में एलओसी के पास पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है. ऐसे में भारत ने भी जवाब देने का प्लान बना लिया है. जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे बंद है. स्कूलों को बंद कर दिया गया है. यहां आवाजाही बंद कर दी गई है. जब से भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर अंजाम दिया, तब से एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनाव है. उत्तरी कश्मीर में उरी में काफी लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल चुके हैं. उरी में भारतीय सेना और बीएसएफ के सात-सात फायर और आपातकालीन सेवाएं के अमले और स्वास्थ्य सेवाएं के अमले को अलर्ट पर रख दिया गया है.

भारत में आज सर्वदलीय बैठक

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित वरिष्ठ मंत्री मौजूद होंगे. विपक्ष मौजूद रहेगा.

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती