Air India; एक और विमान क्रैश होने वाला था, टेकऑफ के बाद 900 फीट नीचे तक चला गया था

नईदिल्ली, अहमदाबाद में 12 जून को प्लेन हादसे के 2 दिन बाद एयर इंडिया का एक और विमान क्रैश होने वाला था. टेकऑफ के तुरंत बाद यह विमान 900 फीट नीचे तक चला गया था. हालांकि गनीमत रही कि इस प्लेन को क्रैश होने से बचा लिया गया और एक और बड़ी विमान दुर्घटना होने से बच गई.

पैसेंजर जोर-जोर से चिल्लाने लगे

अहमदाबाद प्लेन हादसे के 38 घंटों के बाद एयर इंडिया का एक और प्लेन क्रैश होने से बाल-बाल बच गया. 14 जून को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल(IGI) से एयर इंडिया का AI-187 बोइंग 777 विमान ने 2.56 बजे उड़ान भरी थी. विमान ने वियना के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन टेकऑफ के बाद नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद ग्राउंड पर वार्निंग सिस्टम अलर्ट हो गए. विमान बार-बार ‘डू नॉट सिंक’ अलर्ट करने लगा. इसका मतलब होता है कि विमान ऊंचाई से अपनी स्थिति पर नियंत्रण खो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान पैसेंजर भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे. ऊंचाई से प्लेन लगभग 900 फीट नीचे तक आ गया था. हालांकि फिर पायलेट ने किसी तरह स्थिति को संभाला और फिर प्लेन 9 घंटे 8 मिनट बाद वियना में लैंड हुआ.

DGCA ने जांच के आदेश दिए

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण प्लेन ने अपना कंट्रोल खोया था. घटना को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश दिए हैं. विमान का ब्लैकबॉक्स बरामद कर लिया गया है. जिससे फ्लाइट का डेटा निकाला गया है. इससे पता चलेगा कि विमान टेकऑफ के बाद 900 फीट नीचे कैसे वापस आ गया था.

अहमदाबाद में देश का दूसरा सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुआ एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को ही नहीं बल्की विदेश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है. अहमदाबाद विमान दुर्घटना भारत का दूसरा सबसे बड़ा विमान हादसा है. इसमें प्लेन में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी. सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा था. इस हादसे में कुल 275 लोगों की मौत हुई थी. इसके पहले 29 साल पहले विमान हादसा हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ था, जिसमें 349 लोगों की मौत हो गई थी.

  • Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई