RAIN;बारिश से कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भूस्खलन, इस लाइन की ट्रेनें रद्द

जगदलपुर, लगातार हो रही बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। कोरापुट-किरंदुल रेललाइन पर मल्लिगुड़ा और जराटी स्टेशन के बीच बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। ट्रैक पर पहाड़ का मलबा और भारी पत्थर आ जाने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि इससे पहले इसी मार्ग पर 2023 में बड़ा भूस्खलन हुआ था। 17 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रेल लाइन को बहाल किया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही वल्टेयर रेल मंडल की टीम को मौके पर तैनात कर दी गई है। रेलवे अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। ट्रैक की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसके लिए भारी मशीनरी, सैकड़ों मजदूर और संसाधनों को लगाया गया है। भूस्खलन के बाद रेलवे ने एहतियातन दो ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 18448 हीराखंड एक्सप्रेस (जगदलपुर-भुवनेश्वर) और 18516 नाइट एक्सप्रेस (किरंदुल-विशाखापट्टनम) यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेल सेवा की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

2023 में भी हुआ था बड़ा भूस्खलन

गौरतलब है कि 24 सितंबर 2023 को भी इसी मार्ग पर मानबार और जड़ती स्टेशन के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ था। उस समय पहाड़ का मलबा और विशाल पत्थर रेलवे ट्रैक पर आ गिरे थे। लगातार बारिश के चलते मलबा हटाने में भारी दिक्कतें आई थीं। उस हादसे में करीब 25 जेसीबी मशीनें और 450 से अधिक मजदूरों की मदद से 17 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रेल लाइन को बहाल किया गया था। बीते 10 वर्षों में इसे सबसे गंभीर भू-स्खलन माना गया, जिसने केके रेललाइन को लंबे समय तक ठप कर दिया था। रेलवे प्रशासन फिर से उसी सतर्कता और तत्परता के साथ हालात पर काबू पाने में जुटा है।

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी