ROAD;450 करोड़ की लागत से अंबिकापुर से गढ़वा तक बनेगी फोरलेन सडक़,केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी मंजूरी

अंबिकापुर,  एनएच-343 की खस्ताहाल सडक़ को लेकर लंबे समय से दुर्दशा झेल रहे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों के लिए गुरुवार को एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में पहुंचे केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वहां के विधायक-सांसद की मांग पर गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन मार्ग निर्माण की मंजूरी दे दी है। 450 करोड़ की लागत से फोर लेन मार्ग का निर्माण होगा।

हालांकि अभी इस मार्ग पर अंबिकापुर से रामानुजगंज तक टू लेन सडक़ का निर्माण होना है जिसके लिए पेड़ों की कटाई हो गई है, बारिश के बाद आगे का कार्य शुरू होगा। लेकिन अब फोर-लेन की मंजूरी सुगम सडक़ परिवहन के साथ ही विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

 दरअसल झारखंड के गढ़वा में गुरुवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने उद्बोधन में स्थानीय विधायक सत्येंद्र तिवारी व सांसद बीडी राम की मांग पर गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन मार्ग (Four lane road) के निर्माण की मंजूरी प्रदान की। गढ़वा-अंबिकापुर फोर लेन मार्ग का निर्माण 450 करोड़ की लागत से किया जाएगा। यह फोर लेन मार्ग अविभाजित सरगुजा के विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा। लोगों को जहां सुगम सडक़ परिवहन की सुविधा मिलेगी, वहीं स्व रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। बलरामपुर-रामानुजंगज जिले के विकास में भी यह फोर लेन मार्ग काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा