AIIMS;टीबी का समय पर उपचार आवश्यक,एम्स में 10 फ़ीसदी तक मिल रहे रोगी

0 टीबी सप्ताह के अंतर्गत सिम्पोजियम, टीबी उपचार के नए निर्देशों के बारे में बताया

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने टीबी के बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए समय पर इसका चेकअप करवाकर उपचार प्रारंभ करने का सुझाव दिया है। वर्तमान में एम्स के पल्मोनरी विभाग में होने वाले टीबी के टेस्ट में 10 प्रतिशत टीबी के रोगी मिल रहे हैं।

एम्स के पल्मोनरी विभाग और एनटीईपी सेल के तत्वावधान में टीबी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सिम्पोजियम में विशेषज्ञों ने टीबी की दवा प्रतिरोधकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके उपचार के नए दिशा-निर्देशों के बारे में चिकित्सकों को जानकारी दी। कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा) ने बताया कि दुनियाभर में टीबी के रोगियों की संख्या को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। एम्स में इसके लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं।

टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजॉय बेहरा ने बताया कि एम्स में एनटीईपी/आरएनटीसीपी यूनिट ने पिछले वर्ष 3000 से अधिक टेस्ट किए जिसमें लगभग 400 टीबी के रोगी पाए गए। इन सभी को निःशुल्क दवाइयों और टेस्ट के साथ पोषण पैकेट्स भी प्रदान किए जा रहे हैं। एम्स के चिकित्सक भी रोगियों को अडॉप्ट करके उन्हें स्वस्थ होने में मदद कर रहे हैं।

डॉ. बेहरा ने बताया कि 85 प्रतिशत मामलों में टीबी फेफड़ों को प्रभावित करती है मगर 15 प्रतिशत में हड्डी, आंत, मस्तिष्क और अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। टीबी मुख्य रूप से कुपोषण या रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से हो सकती है। एचआईवी, डायबिटीज और शराब का अत्याधिक सेवन करने वालों को टीबी होने की संभावना अधिक होती है। सिम्पोजियम में डॉ. सजल दे, डॉ. दिबाकर साहू, डॉ. उज्ज्वला गायकवाड़, डॉ. सरोज पती, डॉ. सबा सिद्दकी, डॉ. विकास, डॉ. साई किरन सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH;छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह, रायपुर में स्वास्थ्य शिविर, पदयात्रा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम

    रायपुर, देशभर में 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका समापन 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में होगा। इस वर्ष समारोह की…

    DEATH; पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

    रायपुर, पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अध्यक्ष डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का शुक्रवार को दीर्घकालिक अस्वस्थता के बाद निधन हो…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग