AIIMS;लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल रायपुर एम्स के कार्यपालक निदेशक बने

0 दिल्ली स्थित प्रमुख चिकित्सा संस्थान आर्मी हॉस्पिटल के पूर्व निदेशक हैं लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली के पूर्व निदेशक और कमांडेंट रहे श्री जिंदल ने चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक में रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।

लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज, पुणे से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एएफएमसी पुणे से ही कम्युनिटी मेडिसिन में एमडी और इंडस्ट्रियल हैल्थ में डिप्लोमा किया। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी किया है। वे प्रथम चिकित्सक हैं जिन्हें 1987 में सियाचिन में 19000 फुट की ऊंचाई पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में घायल सैनिकों को विशिष्ट चिकित्सा सेवा प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से ‘युद्ध सेवा मेडल’ प्रदान किया गया।

उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल बीडी वर्मा सिल्वर मेडल, बेस्ट पेपर के लिए आर्मी कमांडर्स अवार्ड और सरोज झा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके 30 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें यूनीसेफ द्वारा महाराष्ट्र में एचआईवी/एड्स पर बनाई गई टास्क फोर्स का सदस्य भी नामित किया गया है। श्री जिंदल डब्ल्यूएचओ फैलोशिप के एंटोमालॉजी, रिसर्च मैथ्डोलॉजी और एपिडिमियोलॉजी के शिक्षक भी हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रकाशित ‘स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइंडलाइंस-मेडिकल मैनेजमेंट एंड कॉस्टिंग ऑफ सलेक्ट कंडीशन्स’ के संपादक हैं। इसके साथ ही ‘मैन्युअल ऑफ हैल्थ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज’ के संपादक भी हैं।

39 वर्ष के भारतीय सेना में करियर के दौरान उन्होंने एएफएमसी, पुणे और आर्मी कालेज ऑफ मेडिकल साइंसेंज, दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कंबोडिया में यूएन के अंतर्गत भी सेवाएं प्रदान की। उन्हें 2022 में कश्मीर और लद्दाख में कोविड-19 के दौरान चिकित्सा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ भी प्रदान किया गया।

लेफ्टि जनरल जिंदल दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम, अर्ली इंटरवेंशन सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के लिए सेंटर बनाने और अत्याधुनिक एक्सीडेंट और इमरजेंसी में अपना विशेष योगदान दिया है। 2024 में उन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। श्री जिंदल ने डीन और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; कई जिलों के CMHO बदले!, 25 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए…

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व