AIIMS; एम्स में इमरजेंसी रेस्पांस से बस दुर्घटना के घायलों को समय पर उपचार मिल सका

रायपुर, कुम्हारी बस दुर्घटना के घायलों को समय पर उपचार प्रदान करने में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा एवं इमरजेंसी विभाग की उल्लेखनीय भूमिका रही। समय पर आकस्मिक सेवाओं में प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल को लागू करके त्वरित कार्रवाई करते हुए दस रोगियों को इमरजेंसी चिकित्सा प्रदान की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी एम्स में उपचार प्राप्त कर रहे रोगियों से मिलकर उनका हाल जाना और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एम्स के चिकित्सकों की सराहना की।

एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) को 9 अप्रैल की शाम को जैसे ही बस दुर्घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत एम्स के चिकित्सकों को मास केजुअल्टी प्रोटोकॉल और इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम को कार्यशील करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही ट्रामा एवं इमरजेंसी के विभागाध्यक्ष प्रो. देबेंद्र त्रिपाठी को भी सभी संसाधन और चिकित्सकों के साथ तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन से जुड़े सभी विभागों के चिकित्सकों, विभागाध्यक्ष और हड्डी रोग, न्यूरोसर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग, यूरोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, कार्डियोथोरोसिस वस्कुलर सर्जरी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के रेजिडेंट्स को तुरंत इमरजेंसी पहुंचकर दुर्घटना में घायल रोगियों को हर संभव चिकित्सा प्रदान करने के लिए कहा गया।

मध्यरात्रि तक दुर्ग से दस रोगियों को एम्स रायपुर रेफर किया गया। इन सभी को तुरंत आकस्मिक चिकित्सा प्रदान की गई। कार्यपालक निदेशक लेफ्टि जनरल जिंदल ने स्वयं सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन सुनिश्चित किया। सभी रोगियों को पहले रेड जोन में रखा गया। बाद में आठ रोगियों को येलो जोन में शिफ्ट कर दिया गया।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. रेनू राजगुरु और अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन बोरकर ने सभी संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया। ट्रामा एवं इमरजेंसी के डिप्टी एमएस डॉ. नितिन कश्यप ने अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में घायल रोगियों के उपचार का प्रबंधन किया। प्रो. एन.के. बोधे ने सीटी स्कैन और एक्स रे सुनिश्चित करके घायलों को त्वरित उपचार में मदद की। प्रो. त्रिपाठी ने अन्य चिकित्सकों के साथ घायलों को सारी रात उपचार प्रदान किया। लेफ्टि जनरल जिंदल भी इस दौरान सभी चिकित्सकों के साथ संपर्क कर उन्हें घायलों को सभी संभव उपचार प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे।

एम्स में एडमिट 10 रोगियों में से चार रोगी चोटिल हुए हैं, चार रोगी घायल हैं और दो गंभीर रोगी अभी वेंटीलेटर पर हैं। घायलों में छह महिलाएं एवं चार पुरुष हैं। सभी घायल दुर्ग एवं भिलाई के हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर