AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

रायपुर, मेडिकल फील्ड में नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन भी एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर शुरू हो गए हैं। नोटिफिकेशन में सीबीटी 1 स्टेज और सीबीटी 2 स्टेज की एग्जाम डेट भी बताई गई है। दोनों परीक्षा अप्रैल 2026 में होंगी।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर की इस  भर्ती के जरिए एम्स रायपुर, एम्स बठिंडा, एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स गोरखपुर, एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, JIPMER पुदुचेरी, ईएसआईसी नई दिल्ली समेत 26 सरकारी हॉस्पिटल में 2551 पद भरे जाएंगे। आप जिस भी क्षेत्र से हैं, वहां से अंतिम तिथि से पहले फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 07, 9300-34800 ग्रेड पे- 4600/- ग्रुप बी के मुताबिक मंथली सैलर दी जाएगी।

एम्स नॉरसेट 10 वैकेंसी 2026 डिटेल्स

हॉस्पिटलवैकेंसी
एम्स बठिंडा72
एम्स भोपाल76
एम्स भुवनेश्वर55
एम्स देवघर104
एम्स गोरखपुर203
एम्स गुवाहटी78
एम्स कल्याणी205
एम्स मंगलगिरी88
एम्स नागपुर56
एम्स रायबरेली85
एम्स नई दिल्ली282
एम्स पटना168
एम्स ऋषिकेश64
एम्स रायपुर43
एम्स विजयपुर, जम्मू54
एम्स मदुरै30
CAPFIMS, मैदानगढ़ी32
NITRD05
AIIMPR मुंबई01
सीआईपी रांची13
JIPMER पुदुचेरी88
JIPMER यनम07
जेआईपीएमईआर कराईकल383
SJH, हॉस्पिटल140
डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल0
ESIC, नई दिल्ली219
कुल2551

एम्स नर्सिंग ऑफिसर के लिए योग्यता

  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से बीएससी (Hons.) नर्सिंग/ बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। या
  • बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री।
  • कैंडिडेट नर्सिस एंड मिडवाइफ स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • जनरल नर्सिंग वाइफरी में डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • डिप्लोमा वालों के पास न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए और नर्सेस & मिडवाइफ स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
  • आवेदकों की उम्र 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • अभ्यर्थी योग्यता संबंधित ये जानकारी भर्ती के अधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 10 का फॉर्म कैसे भरें?

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, वो यहां बताए चरणों के जरिए एम्स नॉरसेट 10 का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। या सीधे डाअयरेक्ट लिंक पर जाएं।
  • यदि आप पहली बार एम्स का फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं, तो पहले Create a new account के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की डिटेल्स भरकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर अपना पासवर्ड क्रिएट करें।
  • अब अपनी कैंडिडेट आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, पता, मार्क्स, संबंधित सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भर दें।
  • लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • लास्ट में एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर दें।

एम्स नॉरसेट एप्लिकेशन फीस कितनी है?

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 3000/- रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस को 2400/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती में उम्मीदवारों द्वारा आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH;छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह, रायपुर में स्वास्थ्य शिविर, पदयात्रा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम

    रायपुर, देशभर में 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका समापन 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में होगा। इस वर्ष समारोह की…

    DEATH; पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

    रायपुर, पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अध्यक्ष डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का शुक्रवार को दीर्घकालिक अस्वस्थता के बाद निधन हो…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में