AIIMS; हर 10वें व्यक्ति को किडनी की बीमारी,किडनी के गंभीर रोगों पर अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरुरत

0 एम्स में सीकेडी पर प्रो. विवेकानंद झा का व्याख्यान- किडनी रोग के लिए बदलती दिनचर्या और जलवायु परिवर्तन भी प्रमुख कारण

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी के गंभीर रोगों (सीकेडी) पर आयोजित व्याख्यान में प्रख्यात नेफ्रोलॉजिस्ट और प्रदेश सरकार के विशेषज्ञ प्रो. विवेकानंद झा ने कहा है कि प्रदेश में सीकेडी के विषय में अभी और शोध एवं अनुसंधान की जरूरत है। साथ ही बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए चिकित्सकों और तकनीकी कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाना चाहिए।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में प्रो. झा ने कहा कि विश्व में प्रत्येक 10वां व्यक्ति किडनी रोगों से पीड़ित है। इसमें से कई किडनी रोगों के कारणों का अभी भी पता नहीं चला है। ऐसे में किडनी रोग तीसरी सबसे घातक बीमारी बन चुकी है। उन्होंने किडनी रोगों पर विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से निरंतर शोध करने पर जोर दिया।

प्रो. झा का कहना था कि किडनी रोग की प्रमुख वजह बदलती दिनचर्या, जलवायु परिवर्तन, हीट स्ट्रेस, पेस्टीसाइड का बढ़ता प्रयोग, पैन किलर का गैर अनुपातिक प्रयोग, पेयजल में भारी धातुओं की बढ़ती अधिकता और जेनेटिक्स में बदलाव प्रमुख हैं। उन्होंने पेरिटोनियल डायलिसिस के रोगियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने प्रो. झा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. विनय राठौर का कहना था कि विभिन्न शोध परियोजनाओं के माध्यम से एम्स सुपेबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को उपचार की क्लिनिकल गाइडलाइंस बनाने पर कार्य कर रहा है। विभिन्न शोध परियोजनाओं से बीमारियों के नए कारणों के बारे में भी उपयोगी जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की चुनौती से आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्र भी प्रभावित हैं। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. रेनू राजगुरु भी उपस्थित थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WORKSHOP; विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, आत्म-अनुशासन विकसित करने की सलाह

    रायपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना, कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं युमेट्टा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सेमिनार…

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’